
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक और यांत्रिक भर्ती 2025 का विस्तृत सारांश
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक (जनरल ड्यूटी, घरेलू शाखा) और यांत्रिक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) के पदों पर भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 630 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2025 से शुरू होकर 29 जून 2025 तक चलेगी। यह भर्ती CGEPT-01/2026 और CGEPT-02/2026 बैच के लिए है, जिसकी प्रथम चरण की परीक्षा सितंबर 2025 के मध्य या अंत में आयोजित की जाएगी।
भर्ती अवलोकन
भर्ती संगठन | इंडियन कोस्ट गार्ड |
पद का नाम | नाविक (GD), नाविक (DB), यांत्रिक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) |
विज्ञापन संख्या | CGEPT-01/2026 & CGEPT-02/2026 |
कुल रिक्तियां | 630 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जून 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | joinindiancoastguard.cdac.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 11 जून 2025 (सुबह 11:00 बजे से) |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जून 2025 (रात्रि 11:30 बजे तक) |
परीक्षा तिथि (चरण-I) | सितंबर 2025 (मध्य/अंत) |
पदों का विवरण
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक और यांत्रिक भर्ती में कुल 630 पद हैं। इनमें नाविक (सामान्य ड्यूटी) के लिए 520 पद, नाविक (घरेलू शाखा) के लिए 50 पद और यांत्रिक के लिए 60 पद शामिल हैं।
CGEPT 01/2026 | ||||||
पद | अनारक्षित (UR) | ईडब्ल्यूएस (EWS) | ओबीसी (OBC) | एससी (SC) | एसटी (ST) | कुल |
नाविक (GD) | 99 | 25 | 65 | 46 | 25 | 260 |
यांत्रिक (मैकेनिकल) | 11 | 04 | 09 | 06 | 00 | 30 |
यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) | 04 | 01 | 02 | 02 | 02 | 11 |
यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) | 09 | 01 | 03 | 05 | 01 | 19 |
CGEPT 02/2026 | ||||||
नाविक (GD) | 104 | 26 | 71 | 40 | 19 | 260 |
नाविक (घरेलू) | 20 | 05 | 16 | 08 | 01 | 50 |
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹300 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों (नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) से किया जा सकता है।
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | ₹300/- |
एससी/एसटी | निल |
भुगतान मोड | ऑनलाइन (डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई/ नेट बैंकिंग) |
आयु सीमा
नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (घरेलू शाखा) पद के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 1 अगस्त 2004 से 1 अगस्त 2008 के मध्य होना आवश्यक है। जबकि यांत्रिक पद के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 मार्च 2004 से 1 मार्च 2008 के मध्य होना चाहिए। सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है (एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 3 वर्ष)।
शैक्षणिक योग्यता
पद | योग्यता |
नाविक (जनरल ड्यूटी) | मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और भौतिकी विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण। |
यांत्रिक (मैकेनिकल) | 10वीं पास + मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। |
यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) | 10वीं पास + इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। |
यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) | 10वीं पास + इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा। |
नाविक (घरेलू शाखा) | 10वीं पास। |
चयन प्रक्रिया
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक एवं यांत्रिक भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण
- आईएनएस चिल्का में अंतिम सत्यापन और प्री-एनरोलमेंट मेडिकल
- संबंधित बोर्डों/संस्थानों द्वारा अंतिम दस्तावेज सत्यापन
सिलेबस और एग्जाम पैटर्न
पद का नाम | विषय | प्रश्न | अंक | समय |
नाविक (घरेलू शाखा) | अनुभाग I – गणित (20), विज्ञान (10), अंग्रेजी (15), रीज़निंग (10), जीके (5) | 60 | 60 | 45 मिनट |
नाविक (जनरल ड्यूटी) | अनुभाग I – ऊपर जैसा अनुभाग II – गणित (25), भौतिकी (25) |
110 | 110 | 75 मिनट |
यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) | अनुभाग I – ऊपर जैसा अनुभाग III – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (50) |
110 | 110 | 75 मिनट |
यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) | अनुभाग I – ऊपर जैसा अनुभाग IV – इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (50) |
110 | 110 | 75 मिनट |
यांत्रिक (मैकेनिकल) | अनुभाग I – ऊपर जैसा अनुभाग V – मैकेनिकल इंजीनियरिंग (50) |
110 | 110 | 75 मिनट |
वेतनमान
इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (घरेलू शाखा) पद के लिए मूल वेतन लेवल 3 के तहत ₹21,700 है, साथ ही महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। यांत्रिक पद के लिए मूल वेतन लेवल 5 के तहत ₹29,200 है, इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन कैसे करें
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक और यांत्रिक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के चरण निम्नलिखित हैं:
- सबसे पहले इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
- इसके बाद, "रिक्रूटमेंट" (Recruitment) अनुभाग में "Indian Coast Guard Navik Yantrik Recruitment 2025" के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।
- "अप्लाई ऑनलाइन" (Apply Online) लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थियों को पहले अपने नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर एवं पूछी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद, अपनी ईमेल आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और "अप्लाई" (Apply) लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
- सभी जानकारी भरने और शुल्क भुगतान के बाद, आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
ऑनलाइन आवेदन लिंक | यहां से आवेदन करें |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहां से डाउनलोड करें |
आधिकारिक वेबसाइट | joinindiancoastguard.cdac.in |