
इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025: विस्तृत सारांश
इंडियन आर्मी में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) के पदों के लिए लिखित परीक्षा 30 जून से 3 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 16 जून 2025 को जारी कर दिए गए हैं। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के अन्य सभी पदों के एडमिट कार्ड 18 जून 2025 को जारी किए गए हैं। सभी अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025: मुख्य जानकारी
संगठन का नाम | इंडियन आर्मी |
पदों के नाम | अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन, नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मा, सिपाही ड्रेसर, धार्मिक शिक्षक, हवलदार सर्वेयर, महिला मिलिट्री पुलिस और अन्य विशेष श्रेणियां |
परीक्षा का नाम | कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CCE) 2025 |
अपेक्षित रिक्तियां | 25000+ |
ऑनलाइन पंजीकरण तिथि | 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 |
स्थान | पूरा भारत |
समग्र परीक्षा तिथि | 30 जून से 10 जुलाई 2025 |
इंडियन आर्मी अग्निवीर GD एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 16 जून 2025 |
अन्य सभी पदों के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 18 जून 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | joinindianarmy.nic.in |
नवीनतम समाचार
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। लिखित परीक्षा का आयोजन विभिन्न पदों के अनुसार 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक किया जा रहा है। अग्निवीर जीडी परीक्षा के एडमिट कार्ड 16 जून 2025 को जारी हुए हैं, जबकि अन्य सभी पदों के एडमिट कार्ड 18 जून 2025 को जारी किए गए हैं।
इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा कार्यक्रम/शेड्यूल
श्रेणी | परीक्षा तिथि | अवधि |
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) | 30 जून से 3 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) | 3 जुलाई से 4 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
अग्निवीर (टेक्निकल) | 4 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं) | 7 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
अग्निवीर जीडी (महिला मिलिट्री पुलिस) | 7 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
सोल टेक्निकल (NA) | 8 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
हवलदार एजुकेशन (IT/साइबर, इन्फो ऑप्स, लिंग्विस्ट) | 8 जुलाई 2025 | 180 मिनट |
सिपाही (फार्मा) | 9 जुलाई 2025 | 120 मिनट |
JCO RT (पंडित, पंडित (गोरखा), ग्रंथी, मौलवी (सुन्नी), मौलवी (शिया), पादरी, बौद्ध) | 9 जुलाई 2025 | 120 मिनट |
JCO कैटरिंग | 9 जुलाई 2025 | 120 मिनट |
हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो | 9 जुलाई 2025 | 120 मिनट |
अग्निवीर (क्लर्क/SKT) | 10 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
अग्निवीर (क्लर्क/SKT) (टाइपिंग टेस्ट) | 10 जुलाई 2025 | 40 मिनट |
इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित विवरण
अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने से पहले इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी की जांच कर लेनी चाहिए। एडमिट कार्ड पर सामान्यतः निम्नलिखित जानकारी होती है:
- अभ्यर्थी का नाम
- माता और पिता का नाम
- रोल नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर
- अभ्यर्थी का फोटो, सिग्नेचर एवं जन्मतिथि
- एग्जाम सेंटर का नाम और पूरा पता
- एग्जाम डेट और परीक्षा का समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, एक ओरिजिनल फोटो युक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड), पारदर्शी पानी की बोतल, दो पासपोर्ट साइज नवीनतम रंगीन फोटो एवं बॉल पेन साथ लेकर आना अनिवार्य है।
इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें
अभ्यर्थी इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले इंडियन आर्मी अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर "अग्निवीर लॉगिन" के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्टर्ड ईमेल और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें। यदि आपको पासवर्ड याद नहीं है, तो आप "फॉरगेट" पर क्लिक करके उन्हें वापस प्राप्त कर सकते हैं।
- लॉगिन करने के बाद, "एडमिट कार्ड" विकल्प पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अपने एडमिट कार्ड की जांच करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQ’s)
प्रश्न: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होंगे?
उत्तर: इंडियन आर्मी में अग्निवीर जीडी लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड 16 जून 2025 को जारी हो गए हैं, जबकि अन्य सभी पदों के एडमिट कार्ड 18 जून 2025 को जारी किए गए हैं।
प्रश्न: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपने यूजर नेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।