DSSC Recruitment 2026: डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में 78 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Img Not Found

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC) ने वर्ष 2026 के लिए सिविलियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भारतीय सेना के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों में से एक में काम करने का एक बेहतरीन अवसर है।

अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म भेजना होगा। DSSC भर्ती के लिए आवेदन 23 मई से 12 जून 2026 तक भरे जा सकते हैं।

यह भर्ती महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी ब्लॉक अक्षरों में भरनी होगी। हस्तलिखित गलतियाँ या अधूरी जानकारी होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन करना होगा, एक ही फॉर्म में कई पदों का उल्लेख करने पर आवेदन निरस्त हो जाएगा।

DSSC Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC)
पद का नाम LDC, MTS, ड्राइवर, स्टेनो, आदि।
रिक्तियों की संख्या 78 पद
वेतनमान पदों के अनुसार भिन्न
कार्य स्थान तमिलनाडु
श्रेणी DSSC भर्ती 2026
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 23 मई से 12 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट ids.nic.in

DSSC Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 23 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026
परीक्षा तिथि सूचित किया जाएगा

Vacancy Details (पदों का विवरण)

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन कुल 78 पदों के लिए जारी किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में पद के अनुसार रिक्तियों की संख्या देख सकते हैं। जो अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन फॉर्म भरना होगा और प्रत्येक आवेदन के साथ ₹100 का डिमांड ड्राफ्ट भी अलग से भेजना होगा।

क्रम संख्या पद का नाम कुल पद
1.1 लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) 04
1.2 सिविलियन मोटर ड्राइवर (Ordinary Grade) 05
1.3 मल्टी टास्किंग स्टाफ (Office & Training) 13
1.4 स्टेनोग्राफर ग्रेड II 05
1.5 सुपरवाइजर (नेटवर्किंग) 01
1.6 नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर 04
1.7 हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटर 04
1.8 लाइनमैन (Lineman) 02
1.9 बोट बिल्डर (Boat Builder) 01
1.10 टेक्निकल अटेंडेंट (प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर) 01

DSSC Recruitment 2026 Application Fee

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती 2026 में सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है, जिसका भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा।

श्रेणी शुल्क
सभी श्रेणी ₹100/-
भुगतान का माध्यम डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज डायरेक्ट रिक्रूटमेंट 2026 के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट (DD), केनरा बैंक, DSSC ब्रांच (कोड 16239) में देय।

DSSC Recruitment 2026 Age Limit

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती 2026 में मल्टी टास्किंग स्टाफ और टेक्निकल अटेंडेंट के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है, जबकि अन्य सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

Age Relaxation

  • ओबीसी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • एससी-एसटी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • सामान्य श्रेणी के दिव्यांगजन को 10 वर्ष, ओबीसी को 13 वर्ष और एससी/एसटी दिव्यांग अभ्यर्थियों को 15 वर्ष की छूट दी गई है।
  • सामान्य श्रेणी के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 40 वर्ष, जबकि एससी/एसटी को 45 वर्ष तक की आयु में छूट दी गई है।
  • भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है।

DSSC Recruitment 2026 Educational Qualification

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती 2026 में शैक्षणिक योग्यता की जानकारी इस प्रकार है:

पद का नाम अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता तकनीकी कौशल / प्रमाणपत्र / अनुभव
1. लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) 12वीं पास कंप्यूटर पर टाइपिंग: अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट (10 मिनट)।
2. सिविलियन मोटर ड्राइवर 12वीं पास भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।
3. मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 10वीं पास शारीरिक श्रम वाले कार्य, जैसे सफाई, बागवानी और सामान उठाना।
4. स्टेनोग्राफर ग्रेड II 12वीं पास • श्रुतलेख (Dictation): 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट की गति।
• अनुवाद (Transcription): कंप्यूटर पर अंग्रेजी के लिए 50 मिनट या हिंदी के लिए 65 मिनट।
5. सुपरवाइजर (नेटवर्किंग) • इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में B.E. / B.Tech अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन MCA / M.Sc CS / M.Sc IT में मास्टर डिग्री। नेटवर्क सिस्टम और कॉर्पोरेट सर्वर प्रबंधन में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव।
6. नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर 12वीं पास अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन में BCA डिग्री • नेटवर्किंग में डिप्लोमा (यदि 12वीं पास हैं)।
• CCNA और CCNP का वैध सर्टिफ़िकेट।
• नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन में 2 वर्ष का अनुभव।
7. हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटर 12वीं पास अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन में BCA डिग्री • कंप्यूटर हार्डवेयर में एडवांस डिप्लोमा (यदि 12वीं पास हैं)।
• VLSI में सर्टिफ़िकेशन।
• हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेशन में 2 वर्ष का अनुभव।
8. लाइनमैन (Lineman) 12वीं पास ऑप्टिकल फाइबर केबल लाइन मैनेजमेंट में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव।
9. बोट बिल्डर (Boat Builder) 12वीं पास एफआरपी (FRP) नावों की मरम्मत में 2 वर्ष का अनुभव अथवा मरीन फिटर में राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) अथवा नौसेना/तटरक्षक बल में शिपराइट/हल आर्टिफिसर का अनुभव।
10. टेक्निकल अटेंडेंट (प्रिंटिंग) 10वीं पास प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर के रूप में 1 वर्ष का अनुभव।

DSSC Recruitment 2026 Selection Process

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती 2026 में, अभ्यर्थियों को पहले न्यूनतम अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद केवल चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर अगले चरण, कौशल या शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अंत में दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल होगा।

DSSC Recruitment 2026 Exam Pattern

लिखित परीक्षा केवल DSSC, वेलिंगटन, तमिलनाडु के परिसर में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। इस परीक्षा का कठिनाई स्तर न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं स्तर का होगा। इसमें निम्नलिखित पांच विषयों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे:

  1. जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति)
  2. न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड (अंकगणित और संख्यात्मक योग्यता)
  3. जनरल इंग्लिश (सामान्य अंग्रेजी)
  4. जनरल अवेयरनेस (सामान्य ज्ञान और समसामयिकी)
  5. ट्रेड स्पेसिफिक (जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसके कार्य या तकनीकी क्षेत्र से संबंधित विशिष्ट प्रश्न)

DSSC Recruitment 2026 Salary

पद का नाम पे मैट्रिक्स और स्तर (7th CPC)
लोअर डिवीजन क्लर्क & सिविलियन मोटर ड्राइवर & बोट बिल्डर (Boat Builder) लेवल 2 (₹19,900 से ₹63,200)
मल्टी टास्किंग स्टाफ & टेक्निकल अटेंडेंट (प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर) लेवल 1 (₹18,000 से ₹56,900)
स्टेनोग्राफर ग्रेड II & लाइनमैन लेवल 4 (₹25,500 से ₹81,100)
सुपरवाइजर (नेटवर्किंग), नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर & हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटर लेवल 5 (₹29,200 से ₹92,300)

How to Apply DSSC Recruitment 2026

  • सबसे पहले डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को कंप्यूटर पर Adobe Reader सॉफ्टवेयर में खोलें।
  • पूरा आवेदन फॉर्म अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में टाइप करें और सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवेदन फॉर्म का स्पष्ट रंगीन प्रिंटआउट निकालें।
  • निर्धारित स्थान पर अपनी नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और हस्ताक्षर करें।
  • नोटिफिकेशन में बताए अनुसार डिमांड ड्राफ्ट बनवाएं और आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
  • एक खाली लिफाफा जिसमें अभ्यर्थी का पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा हो, और 56 रुपए का डाक टिकट लगा हो, आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी भी लगाएं।
  • ध्यान दें कि एक से अधिक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म, दस्तावेज और ₹100 का डिमांड ड्राफ्ट अलग से लगेगा।
  • सभी दस्तावेजों को एक उपयुक्त आकार के लिफाफे में डालकर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजें।
  • लिफाफे पर "APPLICATION FOR THE POST OF ______" (खाली स्थान पर उस पद का नाम लिखें जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं) लिखें।

लिफाफे पर भेजने का पता इस प्रकार लिखें:
To,
The Commandant,
Defence Services Staff College,Wellington (Nilgiris) – 643 231,
Tamil Nadu.

DSSC Recruitment 2026 Important Links

DSSC भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ 23 मई 2026
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026
आवेदन फॉर्म Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना Download here
आधिकारिक वेबसाइट ids.nic.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form